सीएम भूपेश ने घोषणा-पत्र में जिला निर्माण का वादा किया है, भाजपाईयो की पेठ में ऐंठन हो रही- आरपी सिंह

आरपी सिंह
आरपी सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रेस वार्ता मे रमन सिंह को विधानसभा क्षेत्र की जनता से नफरत करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंद्रह साल के शासनकाल में कभी भी रमन सिंह या भाजपाईयो ने जिला निर्माण की 20 साल पुरानी मांग को तवज्जो नही दी। लेकिन जबसे सीएम भूपेश बघेल ने घोषणापत्र मे जिला निर्माण का वादा किया है, भाजपाईयो की पेठ मे ऐंठन शुरू हो गई है। बड़े-बड़े नेता बयानवीर बन रहे है।

यह भी पढ़ें…दो घंटे में कर्जा माफ हुआ, अब 24 घंटे में जिला बनेगा—भूपेश बघेल

जबकि हकीकत में भाजपा के सभी नेता और मंत्री खैरागढ़ और यहॉ की जनता से नफरत करते है। सत्ता शासन के दौरान बनी उनकी मानसिकता आज भी जस की तस है। आरपी सिंह ने कहा कि घोषणा का सभी स्वागत कर रहे। लेकिन भाजपा इसे सौदा का नाम देकर गंदी राजनीति कर रही है। गंडई को तहसील बनाने की तीस साल पुरानी मांग को याद दिलाते हुए आरपी सिंह ने कहा कि तहसील की मांग करने वालो पर रमनराज मे डंडा बरसा, अपराधिक मामले दर्ज हुए। लेकिन प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने जनभावनाओ को समझा और नवंबर 20 मे गंडई को तहसील बनाया।

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रस्तावित पराजय से परेशान है : कौशिक

आरपी सिंह ने बताया कि यहॉ घोषणा पत्र जारी करने से पहले उसी दिन सुबह सीएम भूपेश बघेल ने प्रशासनिक व्यवस्था मे कसावट और नियंत्रण को लेकर 23 नई तहसीलो की घोषणा की है इससे स्पष्ट पता चलता है कि कांग्रेस के मन मे आम जनता की सुविधा सहूलियत के लिए कैसी सोच है। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को लेकर कहा कि उनके डीएनए मे कांग्रेस थी इस बात को वो सार्वजनिक रूप से कहते थे।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: केन्द्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल करेंगे व्यापक जनसंपर्क

दलगत राजनीति से हटकर कांग्रेस ने उनका साथ दिया करोड़ो के विकास कामो की स्वीकृति मिलने पर उनके साथ उनकी पार्टी के नेताओ की नही कांग्रेस के नेताओ की फोटो आती थी। आरपी सिंह ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा ने खैरागढ़ के पूरे इलाके को शुरू से उपेक्षित रखा, लोगो से नफरत आज भी कम नही है तभी तो जिला निर्माण के बायसो साल पुरानी मांग को पूरी करने के लिए संकल्पित सीएम के घोषणापत्र को लेकर नई नई बात कह रही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!