दो घंटे में कर्जा माफ हुआ, अब 24 घंटे में जिला बनेगा—भूपेश बघेल

गंडई में सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल
गंडई में सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मां गंगई को नमन कर अपने चुनावी सभा को प्रारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। उसे 2 घंटा में पूरा कर अन्नदाताओं को कर्ज मुक्त किया। उसी तर्ज पर खैरागढ़ जिला बनाने की जो हमने बात कही है, वह कांग्रेसी प्रत्याशी यशोदा वर्मा के चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर पूरा करने की बात कही।

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रस्तावित पराजय से परेशान है : कौशिक

भाजपा शासनकाल में सिर्फ घोटाले हुए। भाजपा के लोग चिटफंड कंपनियों के रक्षक बनकर हम गरीबों के भक्षक बनते गए थे। क्षेत्र के विधायक स्व.राजा देवव्रत सिंह अन्य पार्टी से निर्वाचित होने के बाद भी विकास में हमने कभी कोई पक्षपात नहीं किया और प्रमुखता से जनहित के मामलों को स्वीकृत कर सौगात दी। छीदारी बांध से शुद्ध पेयजल योजना की कार्य योजना हमने स्वीकृत की है और आने वाले दिनों में घोषणा पत्र में कहीं गई सभी बातों को हम पूरा करने का वादा फिर से करते हैं।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: सीएम भूपेश का भाजपा पर पलटवार…बोले— जिला निर्माण सौदा नहीं जरूरत है, विपक्षी पार्टी की सोच विकास विरोधी

छत्तीसगढ़ के किसान धान का समर्थन मूल्य 25 सौ पाकर खुशहाल नजर आ रहा है। वही छत्तीसगढ़ सरकार लगातार न्याय योजना लागू कर राज्य की जनता के साथ न्याय कर रही है। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार उनके अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: बृजमोहन का पलटवार…देवव्रत के विधायक रहते विकास के लिए एक ढेला नहीं दिया, चौथी किश्त से किसानों का 30% पैसा काट लिया, जिला के नाम ब्लैकमेल कर रही जनविरोधी कांग्रेस सरकार!

कांग्रेस सरकार की नीतियों से खुश देवव्रत के समर्थकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। सभा को मंत्री रविंद्र चौबे ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए भाजपा को घेरा। सभा में शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम, पूर्वमंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक गिरवर जघेल, अटल श्रीवास्तवए जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू सहित कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!