खैरागढ़ उपचुनाव: केन्द्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल करेंगे व्यापक जनसंपर्क

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में केन्द्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल छत्तीसगढ़ आ रहे है। प्रहलाद सिंह पटेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 5 अप्रैल को शाम 7:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमान तल पहुंचेंगे तथा भिलाई के विश्राम गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 6 अप्रैल को भिलाई से अमलीडीहकला पहुंच कर सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 1 बजे खैरागढ़ मंडल के पिपरिया में जनसंपर्क करेंगे और शाम 04 बजे छुईखदान मंडल के उदयपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: बृजमोहन का पलटवार…देवव्रत के विधायक रहते विकास के लिए एक ढेला नहीं दिया, चौथी किश्त से किसानों का 30% पैसा काट लिया, जिला के नाम ब्लैकमेल कर रही जनविरोधी कांग्रेस सरकार!

केन्द्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 7 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के राहुद में कायकर्ता व आमजन को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 01 बजे भोरमपुरकला में जनसंपर्क करेंगे। प्रहलाद पटेल शाम 04 बजे खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के जलबांधा में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे तथा सभा लेने के बाद केन्द्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल रायपुर पहुंचेंगे तथा 8 अप्रैल को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!