खैरागढ़ उपचुनाव: CM भूपेश के तंज पर BJP प्रदेश अध्यक्ष साय का पलटवार…UP में पीटने वाले अपना चेहरा देखें

खैरागढ़ उपचुनाव: CM भूपेश के तंज पर BJP प्रदेश अध्यक्ष साय का पलटवार…UP में पीटने वाले अपना चेहरा देखें
विष्णुदेव साय और भूपेश बघेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाने के बाद बयानबाजी तेज हो गयी है। कांग्रेस-भाजपा के नेता एक-दूसरे पर लगातार तंज कस रहे है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की नामांकन रैली में शामिल होने आए सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को पीटा हुआ चेहरा बताया, तो वहीं आज रमन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता नहीं पहचानने की बात कह डाली।

यह भी पढ़ें…रमन का यशोदा पर तंज…कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में पता लगाने में ही दिन गुजर जाएंगे!

इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार कर दिया। उन्होंने CM भूपेश द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने बयान में कहा है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनाव में पीटा अपना और अपनी पार्टी के नेताओं का चेहरा देखें। उन्हें भाजपा प्रत्याशी पर बेतुकी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं कहा क्योंकि भाजपा के संस्कार ऐसे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें…नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने भी दिखाया दम…कोमल ने पूर्व सीएम रमन-BJP अध्यक्ष साय की उपस्थिति में भरा नामांकन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा मात्र से कांग्रेसी नेता दहशत में आ गए और बयानबाजी पर उतर आए। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से 2018 के खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में आधे वोट पाने वाली कांग्रेस के नेता को अपनी पार्टी के जनाधार की तरफ देखने की जगह भाजपा प्रत्याशी को पीटा हुआ चेहरा बता रहे हैं, तो यह उनकी बौखलाहट ही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!