रमन का यशोदा पर तंज…कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में पता लगाने में ही दिन गुजर जाएंगे!

पत्रकारों से मुखातिब होते डॉ रमन सिंह
पत्रकारों से मुखातिब होते डॉ रमन सिंह

सीजी क्रांति/राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के नामांकन रैली के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में अपने चुनावी घोषणा को पूरा नहीं कर पायी है।

यह भी पढ़ें…नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने भी दिखाया दम…कोमल ने पूर्व सीएम रमन-BJP अध्यक्ष साय की उपस्थिति में भरा नामांकन

प्रदेश में किसानों को दो साल का बोनस नहीं मिला है, बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिल रहा है। प्रदेश में अब तक शराबबंदी नहीं हुई है। भूपेश सरकार को अपने साढ़े तीन साल का हिसाब खैरागढ़ की जनता को देना होगा।

यह भी पढ़ें…शहर के बागियों पर कमान कसेंगे बृजमोहन, तो ग्रामीण में मूणत संभालेंगे मोर्चा…धरमलाल को छुईखदान, शिवरतन को गंडई और केदार के कंधो पर साल्हेवारा का भार!

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को उनकी ही पार्टी के ही लोग नहीं पहचानते ! जबकि कोमल जंघेल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में पता लगाने में ही 15 दिन लग जायेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पुरी नहीं हुई।

यही भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: कोमल से होगा कांग्रेस की यशोदा का दंगल, भाजपा ने पांचवी बार जताया कोमल पर भरोसा

बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, किसानों को दो वर्ष का बोनस नहीं मिला। शराबबंदी नहीं हुई। कई घोषणाएं अभी भी पूरी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ सरकार शराबबंदी को छोडक़र होली में एक दिन में 16 सौ करोड़ रूपये की शराब बेचने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही है। खैरागढ की जनता को कांग्रेस सरकार साढ़े तीन वर्ष का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत, भूमि, कोल, माफिया सक्रिय है, अपराध बढ़े हैं। विधायक भी सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!