नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने भी दिखाया दम…कोमल ने पूर्व सीएम रमन-BJP अध्यक्ष साय की उपस्थिति में भरा नामांकन

सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल
सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल

सीजी क्रांति/राजनांदगांव। कांग्रेस की नामांकन रैली के ठीक एक दिन बाद भाजपा ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। भाजपा की नामांकन रैली स्थानीय सिंधु भवन में निकलकर कलेक्टोरेट पहुंची। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव के साथ कोमल जंघेल ने जिला पंचायत पहुंचकर अपर कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश चंद्राकर को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन फॉर्म भरते प्रत्याशी कोमल जंघेल ठीक बगल में एक्स सीएम रमन सिंह

इससे पहले सिंधु भवन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, सांसद संतोष पांडे, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इत्यादि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव जीतने को लेकर दम भरे। वही 2023 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का भी दावा किया। नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर क्षेत्र की जनता भी पूछेगी। शराबबंदी पर भी सरकार को जवाब देना होगा।

पूर्व सीएम एवं विधायक डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के चार राज्यों में प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। खैरागढ़ विधानसभा चुनाव जीतकर हम 2023 में छत्तीसगढ़ मेें बहुमत की सरकार बनायेंगे। खैरागढ़ में किसान का बेटा मैदान में है। कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी उपलब्धि पर कहा कि होली के दिन सरकार 15 सौ करोड़ का शराब बेचकर अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। जबकि सरकार को चुनावी घोषणा पत्र में किये गये शराबबंदी के मामले को लागू करना चाहिए। सांसद संतोष पांडे ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ में उलटी गिनती चालू हो गई है। इसकी शुरूआत खैरागढ़ में मतदाता कोमल को चुनाव जीताकर शुरूआत करेंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!