सीजी क्रांति/खैरागढ़। बाजार अतरिया की एक महिला बालोद में मिली है। उसे मानिसक रूप से बीमार बताया जा रहा है? फिलहाल बालोद पुलिस ने उसे थाने में सुरक्षित रखकर परिजनों को सूचना दे दी है।
बालोद पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला करीब एक हफ्ते से बालोद के जगन्नाथपुर—सांकरा इलाके में भटक रही थी। जो खुद को बाजार अतरिया निवासी उत्तरा बाई पति ओमकार मरकाम बता रही थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और टीम भेजकर महिला को थाने में सुरक्षित लाया गया। फिर उनके परिजनों संपर्क किया गया। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उन्हें लेने के लिए बालोद जाएंगे।