खैरागढ़ में कांग्रेस को नहीं हरा पाएं, तो अगले 15 साल तक कांग्रेस की सत्ता रहेगी- नितिन

खैरागढ़ में कांग्रेस को नहीं हरा पाएं
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री नितिन नबीन

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस को पराजित नहीं किया, तो अगले 15 साल तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज करेगी। कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को खुद कोमल जंघेल बनकर चुनावी मैदान में उतरना होगा। शक्ति केंद्र स्तर पर हर बूथ में भाजपा के हर नेता और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़ें… 2018 विधानसभा चुनाव: देवव्रत की हुई थी धमाकेदार जीत; कोमल ने भी मनवाया था लोहा, तो तीसरे नंबर रहा था गिरवर!

शनिवार को खैरागढ़ शहर व ग्रामीण मंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी व बिहार पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने यह बातें कही। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की तुलना बिहार के लालू सरकार से की जा रही है। भूपेश सरकार के पिछले तीन वषों के कार्यकाल में माफियाराज चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। खैरागढ़ की जमीन भाजपा के अनुकूल है। खैरागढ़ से भाजपा की जीत ही 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नींव रखेगी।

नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि हमें शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर चुनाव लड़ना है। इसलिए शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यालय खोलकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करें। रोज सुबह दो घंटे प्रभात फेरी निकालकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस की वादाखिलाफी और भ्रष्ट सरकार के बारे में बताएं।

हर घर की छत में भाजपा की पताका फहराएं

नवीन नीतिन ने कहा कि शक्ति केंद्र का कार्यालय सुनिश्चित कर नेता और कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर बूथ के प्रत्येक घर में भाजपा का झंडा लगववाएं। बूथ स्तर पर हर घर में दस्तक दें। 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है, तो खैरागढ़ में कमल को जीताना होगा।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद संतोष पांडे, भाजपा ग्रामीण मंडल के प्रभारी राजेश मूणत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, खैरागढ़ चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, भूपेश सवन्नी, ओपी चौधरी, संजय श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, जिलाभाजपा मंहामंत्री दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, रमेश पटेल समेत प्रदेश व जिला स्तर व खैरागढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!