खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिला: 1.50 लाख हेक्टेयर होगा क्षेत्रफल; तीन निकाय और 221 ग्राम पंचायतें होंगे शामिल और 3 लाख 68 हजार 444 की होगी आबादी

सीजी क्रांति/खैरागढ़। राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित नया जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) का क्षेत्रफल एक लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर का होगा। जिसमें तीन निकाय और 221 ग्राम पंचायतें शामिल होंगे और नए जिले की कुल आबादी 3 लाख 68 हजार 444 होगी। खास बात यह है कि आबादी की लिहाज से नवगठित मोहला-मानपुर-चौकी जिला से केसीजी बड़ा जिला होगा। लेकिन क्षेत्रफल के लिहाज से यह छोटा रहेगा। जबकि आबादी और क्षेत्रफल दोनों के हिसाब से राजनांदगांव जिला सबसे बड़ा ही रहेगा। फिलहाल राज्य शासन को स्थानीय स्तर से प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जिला बनाने नोटिफिकेशन सोमवार को जारी कर दिया गया और 60 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति मंगाई गई है।

यह भी पढ़ें…Breaking News: खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

मोहला-मानपुर-चौकी जिले की आबादी 2 लाख 83 हजार 947 है। जबकि केसीजी के कटने के बाद राजनांदगांव जिले की आबादी 8 लाख 84 हजार 742 बच जाएगी। मोहला-मानपुर चौकी जिले का क्षेत्रफल 2 लाख 14 हजार 668 हेक्टेयर है। वहीं राजनांदगांव का क्षेत्रफल 2 लाख 71 हजार 932 हेक्टेयर बचेगा।

यह भी पढ़ें…जालबांधा उपतहसील…तड़फड़ एक्शन, खैरागढ़ नायब तहसीलदार रश्मि दुबे बतौर अफसर पोस्टेड!

नए जिले केसीजी के उत्तर में कवर्धा, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, पूर्व में बेमेतरा जिले का साजा और पश्चिम में जिला बालाघाट के लांजी से सीमाएं जुड़ी होंगी। नवगठित जिले में फिलहाल दो ब्लॉक खैरागढ़ व छुईखदान हैं। गंडई, छुईखदान व खैरागढ़ तीन तहसीलें हैं। साल्हेवारा के तहसील बनने के बाद इनकी संख्या चार हो जाएगी।

यह भी देखें…बूढ़ादेव यात्रा का समापन समारोह | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना | बुढ़ादेव चौरा की स्थापना | CG KRANTI

नए जिले में कुल राजस्व प्रकरणों की संख्या 19 हजार 642 होगी। 1 लाख 67 हजार 548 कुल खातेदारों की संख्या है। 494 गांवों में कुल आबादी ग्राम 457 है। जबकि 20 वीरान ग्राम है। यहां एक भी डुबान ग्राम नहीं है। यहां तीन नगरीय निकाय है। नगर पालिका खैरागढ़, नगर पंचायत छुईखदान और गंडई हैं।

न्यूज़ क्रेडिट दैनिक भास्कर ग्रुप

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!