खैरागढ़ उपचुनाव: लोधी वोटरों को साधने चुनावी मैदान में उतरेंगे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, 6—7 अप्रैल को तय हुआ दौरा

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस—भाजपा के लिए साख का सवाल बन गया है। दोनों ही पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। जहां सत्ता सरकार के दम पर कांग्रेस जोर आजमा रही है। इधर भाजपा सर्वे में अच्छी स्थिति देखकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं और 2023 विधानसभा आम चुनाव से पहले मिले मौके को पूरी तरह भुनाना चाह रही है।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ उपचुनाव: घोषणा पत्र पर भाजपा पलटवार जारी…विक्रांत बोले—घोषणा पत्र हार के अंतर को करने का शिगूफा मात्र!

उपचुनाव में भाजपा केन्द्रीय लेवल पर जोर लगा रही है। क्योंकि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में केन्द्रीय मं​त्रियों को शामिल किया है। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दौरा भी तय हो गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ क्षेत्र में रहकर लोधी वोटरों को साधने को साधेंगे।

यह भी पढ़ें….देवव्रत को अपमानित किया, उनका पुतला जलया और अब चुनावी लाभ ले रहें— शिवरतन शर्मा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा भी जल्द होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि एमपी के सीएम शिवराज युवा वोटरों को साधेंगे, वही ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने से जुड़े वोटरों को भाजपा की झोली में लाने का प्रयास करेंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!