खैरागढ़ उपचुनाव: घोषणा पत्र पर भाजपा का पलटवार जारी…विक्रांत बोले—घोषणा पत्र हार के अंतर को कम करने का शिगूफा मात्र!

खैरागढ़ उपचुनाव: घोषणा पत्र पर भाजपा पलटवार जारी…विक्रांत बोले—घोषणा पत्र हार के अंतर को करने का शिगूफा मात्र!
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते ओपी चौधरी और विक्रांत सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर भाजपा लगातार हमलावर है। भाजपा नेता रोजाना घोषणा पत्र में शामिल मुदृदों पर अपनी सफाई दे रहे हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी और विक्रांत सिंह ने पत्रकारो से मुखातिब हुए। इस दौरान कांग्रेस की घोषणा पत्र लेकर सवाल उठाए। भाजपा नेता विक्रांत​ सिंह ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रति मतदाताओं का जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है। 15 साल डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे विधानसभा में विकास कार्य हुए है और केन्द्र की मोदी सरकार से जनता प्रभावित है।

विक्रांत ने आरोप लगाया कि तीन साल में भूपेश बघेल की सरकार ने खैरागढ़ विधानसभा के लिये कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा, वो घोषणा पत्र इस बात का परिचायक है कि सीएम भूपेश बघेल और उनके सारे मंत्री इस बात को स्वीकार कर चुके है कि खैरागढ़ में उनकी हार हो चुकी है। विक्रांत ने कांग्रेस की घोषण पत्र को मात्र शिगूफा करार दिया है। वहीं हार के अंतर को कम करने वाला घोषणा पत्र बताया है।

यह भी पढ़ें…देवव्रत को अपमानित किया, उनका पुतला जलया और अब चुनावी लाभ ले रहें— शिवरतन शर्मा

जिले की बात पर विक्रांत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर पालिका चुनाव में भी जिला बनाने की बात कही थी, लेकिन नहीं बनाया। 15 अगस्त को जो 4 जिले बनाए गए है, वो आज तक अस्तित्व में नहीं आए है। कांग्रेस ने खैरागढ़ क्षेत्र में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किए है। जिनको लेकर वे जनता के बीच पहुंचे। जनता साढ़े तीन साल का हिसाब पूछेगी।

यह भी पढ़ें…सांसद संतोष पांडे का घोषणा पत्र पर पलटवार…बोले— कांग्रेस का घोषणा पत्र, झूठ का पिटारा!

विक्रांत ने कहा कि 2018 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ, तो डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में खैरागढ़ क्षेत्र के विकास के लिये स्वीकृत राशि को कांग्रेस सरकार ने वापस मंगा लिया और स्वीकृत कार्यो को निरस्त कर दिया। कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ महोत्सव के लिये तीन साल में एक भी रूपये स्वीकृत नहीं किया और उसे बंद कर दिया गया। विक्रांत सिंह ने देवव्रत की प्रतिमा लगाने के वादा को लेकर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि देवव्रत का पु​तला जलाने वाले अब पुतला लगाने की बात कर रहे है।

यह भी पढ़ें…बृजमोहन अग्रवाल बोले, खैरागढ़ में जीतना मेरा ही नहीं विक्रांत सिंह की भी इज्जत का सवाल…

इसके अलावा कहा कि भाजपा सरकार में खैरागढ़ बाईपास का काम जितना हुआ था आज भी रूका हुआ है। रमन सिंह के कार्यकाल में 4 स्टॉप डेम का निर्माण हुआ था, जिससे नगर की जल की समस्या दूर हुई। विक्रांत ने कहा छुईखदान और खैरागढ़ में पानी की समस्या को देखते हुए गर्मी के दिनों में रानी रश्मिदेवी जलाशय के पानी की आवश्यकता पड़ती थी।

जिसके लिए भाजपा सरकार ने डीपीआर तैयार करवाया था, बजट में प्रावधान भी कराया था। छिंदारी जलाशय से छुईखदान और खैरागढ़ में अंडरग्राउंड पाइप लाइन के डीपीआर को बदलकर कांग्रेस सरकार ने शहर के कांक्रीट सड़कों को खोदकर बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ की बात केवल हमारे साथ- कोमल जंघेल

विक्रांत सिंह ने यह भी कहा कि नर्मदा से साल्हेवारा तक निर्माणाधीन सड़क भी भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। खैरागढ़ और छुईखदान का आईटीआई भी भाजपा सरकार की देन है। खैरागढ़ की आमनेर नदी से नहर बनाकर हमारे क्षेत्र के किसानों को वंचित करके उसका सीधी लाभ साजा क्षेत्र के किसानों को दिए जाने षड़यंत्र किया जा रहा है। खैरागढ़ ब्लॉक में आत्मानंद विद्यालय नहीं खोला गया है। ओपी चौधरी ने सरकार को घेरते हुए राज्य स्तर के मुदृदें गिनाए। वही विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वायदों पर गौर करने की बात कही।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!