बृजमोहन अग्रवाल बोले, खैरागढ़ में जीतना मेरा ही नहीं विक्रांत सिंह की भी इज्जत का सवाल…

बृजमोहन अग्रवाल बोले, खैरागढ़ में जीतना मेरा ही नहीं विक्रांत सिंह की भी इज्जत का सवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बृजमोहन अग्रवाल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। शहर भाजपा मंडल की बैठक में पूर्व मंत्री व मंडल प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खैरागढ़ शहर मंडल के 51 बूथों में भाजपा का जीतना मेरा ही नहीं विकांत सिंह की भी इज्जत का सवाल है। इसके पहले विक्रांत सिंह ने शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण मंडल मिलाकर पूरे 101 बूथों में जीतने का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को बाफना भवन में शहर भाजपा मंडल की बैठक की मैराथन बैठक चली।

यह भी पढ़ें… रमन सिंह का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला गठित होने का विरोध करना भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा – RP सिंह

बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल के समेत मोर्चो—प्रकोष्ठों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्तों को टिप्स देते हुए शक्ति केंद्रों को आधार मानकर बूथों में शनिवार तक जनसंपर्क शुरू करने व बैनर—पोस्टर और झंडे लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… महंगाई की मार और छग के जानहितकारी नीति में बाधा डालना भाजपा का काम- मोहन मरकाम


श्री अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही पार्षद, महिला मोर्चा को 10—10 की टीम बनाकर जनसंपर्क कार्य में जुटने कहा। वहीं भाजयुमो से प्रत्येक बूथ में 10—10 लोगों के टीम की सूचना मांगी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने—अपने बूथ में ही काम करने कहा। बूथ पर फोकस करते हुए उन्होंने 3 अप्रेल से प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथों में स्वयं बैठक लेने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें… खैरागढ़ की बात केवल हमारे साथ- कोमल जंघेल


बैठक में खैरागढ़ शहर मंडल के सह प्रभाारी केदार गुप्ता, रमेश पटेल, विधायक दल के सचेतक जितेंद्र वर्मा, संजू नारायण सिंह, चूड़ामणी निर्मलकर, कैलाश चंद्रवंशी, जयंती पटेल,रोहित साहू,संतोष साहू, सुनील चौधरी, उमेध घोरमोड़े, मंडल भाजपा के जिला भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विकेश गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलीमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह समेत पार्षदगण शक्तिकेंद्र व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!