खैरागढ़ उपचुनाव: बृजमोहन का पलटवार…देवव्रत के विधायक रहते विकास के लिए एक ढेला नहीं दिया, चौथी किश्त से किसानों का 30% पैसा काट लिया, जिला के नाम पर ब्लैकमेल कर रही जनविरोधी कांग्रेस सरकार!

Press Meet Ex Minister Brizmohan Agrawal
Press Meet Ex Minister Brizmohan Agrawal

सीजी क्रांति/खैरागढ़। भाजपा का कांग्रेस की घोषणा पर पलटवार जारी है। सोमवार को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता लिया। उन्होंने भी कांग्रेस की घोषणा शामिल बिंदुओं पर कटाक्ष किए। वही कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाकर घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही के चलते वर्तमान में पीएम आवास नहीं बन पा रहा है, शराबबंदी का झूठा वादा किया गया, बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन नहीं बढ़ा है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: पहाड़ी वोटरों पर CM भूपेश की नजर, कोमल के किले पर भी बोलेंगे हमला!

अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा​ कि साल 2018 चुनाव से पहले दो साल का बोनस देने का वादा किया था। लेकिन अब तक किसानों को नहीं मिला है। जबकि किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त डाली है, उसमें से 30 प्रतिशत राशि काटने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार निकट नजर आ रही है। उन्होंने जगदलपुर की सभा का उदाहरण देते हुए कांग्रेस सरकार जन विरोधी बताया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव आया है, तब देवव्रत सिंह याद आ रहे हैं और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर करने वाले लोग ही प्रतिमा लगाने की बात कर रहे हैं। अग्रवाल ने कमल विलास पैलेस को सील करने की घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने राज परिवार का अपमान बताया। वही चुनाव आने वाले पर ही अवंती बाई की प्रतिमा लगाने की बात याद आ रही है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस की घोषणा से सहमी भाजपा, अब भूपेश के भरोसे पर हमला!

बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा लगाते हुए कहा कि छुईखदान में नवरात्रि पर्व को लेकर लगाए गए भगवे झंडे को प्रशासन ने उतरवाया है। जिससे पता चल रहा है कि कांग्रेस को उनकी हार नजर आ रही है। इसके अलावा भी उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं कांग्रेस ने खैरागढ़ को साढ़े तीन सालों तक नयी योजना नहीं देने की बात कही है। क्षेत्र में विकास के बड़े काम नहीं हुए है। देवव्रत सिंह विधायक थे, तो तीन साल में विकास के लिए एक ढेला नहीं दिया।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: घोषणा पत्र पर भाजपा पलटवार जारी…विक्रांत बोले—घोषणा पत्र हार के अंतर को करने का शिगूफा मात्र!

कांग्रेस पर बृजमोहन अग्रवाल ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को विधानसभा का परिणाम आएगा और 17 को जिला कैसे बन जाएगा। क्योंकि उस दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू रहेगा और उन्हें कहा कि साढ़े तीन साल तक जिला निर्माण करना याद नहीं आया, वही अब चुनाव आया है, तब जिले की बात याद आ रही हैं। इस तरह की बाते वोटरों को ब्लैकमेल करने वाली है। इसके अलावा उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर संवैधानिक पद पर बैठकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कहा कि सीएम भूपेश पोस्टर में अपने साथ प्रभु श्रीराम की तस्वीर लगा रहे है। जो सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है। क्योंकि आचार संहिता में वोट मांगने के लिए धार्मिक प्रतीकों का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की ​जाएगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!