भूपेश राज में रेत माफिया का आतंक: कांग्रेसी विधायक छन्नी ने शिकायत की तो उसके पति को जेल में डाल दिया—रमन

खैरागढ़ के राजीव चौक में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह
खैरागढ़ के राजीव चौक में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। उपचुनाव के प्रचार—प्रसार के आखिरी दौर में कांग्रेस—भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दल के स्टार प्रचारक लगातार सभाएं ले रहे हैं, वही एक—दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शहर के राजीव चौक में चुनावी सभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें… चुनाव जीतने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस – रामविचार नेताम

इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि भूपेश राज में रेत माफियाओं का आतंक हो गया है। कांग्रेसी विधायक छन्नी साहू ने इसकी प्रशासन में शिकायत की, तो उसके पति को ही जेल में डलवा दिया गया।

पूर्व सीएम ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस डरी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव के समय से सीएम भूपेश बघेल दहशत में है। उस दौरान जिला बनाने का इशारा किया, लेकिन बात नहीं बनी और उसी डर की वजह से आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए खैरागढ़ को जिला बनाने बात कह रहे है।

यह भी पढ़ें… साड़ी—शराब पकड़ाया, मूणत का आरोप— गाड़ियों की जांच नहीं हो रही, खानापूर्ति कर रहे अधिकारी, अब हम करेंगे चौकीदारी!

पूर्व सीएम सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीत चुरायी है। उन्होंने कहा कि सत्ता सरकार के प्रभाव के चलते वोटों का हेरफेर कर चुनाव में जीत हासिल की। जिसका बदला 12 तारीख को खैरागढ़ की स्वाभिमानी जनता लेगी। कांग्रेस ने सत्ता का गलत उपयोग कर कर छुईखदान—गंडई के नपं अध्यक्ष बदल दिया।

यह भी पढ़ें… CM शिवराज ने ‘लांघी’ सीमा, MP से CG पहुंचकर चुनावी सभा में जमकर गरजे एमपी के ‘मामा’

इतिहास में पहली बार खुद मुख्यमंत्री को उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी करना पड़ गया। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र का मतलब है, यहां साढ़े तीन साल तक काम नहीं हुआ है। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को कांग्रेस से निकाला दिया, अपमानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सीएम ने भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ ने इतिहास रचा था।

सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की भूपेश पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सरकार खैरागढ़ की जनता के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। वही साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई बड़ा काम नहीं करने की बात कही। इसके अलावा अग्रवाल ने भूपेश सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया है। इसके अलावा विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार खैरागढ़ की जनता से डरी हुई है। यहां की जनता ने सीएम भूपेश बघेल को आसमान से सड़क पर ला दिया। चार दिनों से क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं और दिन चार सभाएं ले रहे है। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस की हालत खराब है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!