सीजी क्रांति/खैरागढ़। जिले की मांग को विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर के इतवारी बाजार में खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। यहाँ बाजार के व्यापारियों व यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों से मुख्यमंत्री के नाम से पोस्टकार्ड लिखवाए गए।
वहीं जिला निर्माण की मांग को लेकर किया जा रहा भूख हड़ताल आज छठवें दिन भी जारी रहा। नगर सहित क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि व आम नागरिक भूख हड़ताल को अपना समर्थन देने धरना स्थल पहुंच रहे है।
इसके साथ ही शाम को जिला निर्माण के समर्थन में नगर के दाऊचौरा से अम्बेडकर चौक तक मशाल यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मशाल यात्रा में शामिल हुए और अपना समर्थन दिया।