VIDEO…खैरागढ़ का उपचुनाव आगामी विधानसभा और लोकसभा का सेमीफाइनल-CM भूपेश

नामांकन रैली से पहेल सभा को संबोधित करते सीएम भूपेश बधेल और दाएँ में कड़ी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा
नामांकन रैली से पहेल सभा को संबोधित करते सीएम भूपेश बधेल और दाएँ में कड़ी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा

सीजी क्रांति/राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव (Khairagarh assembly by-election) के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी यशोदा वर्मा (CONGRESS MLA CANDIDATE YASHODA VERMA)के नामांकन दाखिले रैली में शामिल होने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत राज्य सरकार के आधा दर्जन मंत्री और अलग-अलग क्षेत्रों के विधायक जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचे।

वीडियो….खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा I EXCLUSIVE INTERVIEW I CG KRANTI

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) ने स्थानीय बाबा फतेह सिंह हाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सभा को संबोधित करते जमकर गरजे। वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकर की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व का एक सेमीफाइनल है।

यह भी पढ़ें….गैर लोधी प्रत्याशी उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहती भाजपा, कल हो सकती है भाजपा उम्मीदवार की घोषणा

इसी तरह लोकसभा 2024 भी जीतना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यशोदा वर्मा को एक बेहतर उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्य को गिनाकर कार्यकर्ता जोश के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित है । आलाकमान के उम्मीद पर निश्चिततौर पर यशोदा वर्मा खरा उतरेंगी।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: यशोदा बुधवार को दाखिल करेंगी नामांकन, रैली में शामिल होंगे CM भूपेश-PC अध्यक्ष मरकाम

मुख्यमंत्री ने यशोदा को मंच में बुलाकर जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि कई लोगों ने दावेदारी की थी, लेकिन टिकट किसी एक ही मिलता है। हाइकमान से रायषुमारी के बाद यशोदा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

सीएम बघेल ने आगे कहा कि सरकार की उपलब्धि को आम जनता तक पहुंचाना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम है, राम राम जपना पराया माल अपना। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ बन रहा है, आदिवासियों का विकास हो रहा है। आदिवासियो के देवभूमि का विकास किया जा रहा है। सभी वर्गो का विकास के लिये काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ उपचुनाव: कोमल से होगा कांग्रेस की यशोदा का दंगल, भाजपा ने पांचवी बार जताया कोमल पर भरोसा

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि चुनाव जीतना एक लक्ष्य है । इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। सभा को राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें….खैरागढ़ उपचुनाव: जोगी कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतरेंगे देवव्रत सिंह के दामाद नरेंद्र सोनी

प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्रीद्वय ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, रविन्द्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा व प्रेमसाय टेकाम शामिल थे। वहीं विधायकद्वय सत्यनारायण शर्मा, दलेश्वर साहू, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर, इंद्रशाह मंडावी, देवेन्द्र यादव, भुनेश्वर बघेल, अरूण वोरा व अनिता शर्मा भी उपस्थित थे। स्थानीय कांग्रेस नेताओं में महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, अरूण सिसोदिया, जितेन्द्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, रामछत्री चंद्रवंशी, अंजुम अल्वी, शाहिद भाई, विवेक वासनिक, आफताब आलम, पदम कोठारी, कुलबीर छाबड़ा, रमेश जैन समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थी ।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!