सीजी क्रांति/खैरागढ़। उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 20000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, इस जीत के 6 घंटे बाद ही सीएम भूपेश बघेल ने अपना वादा पूरा कर दिया है।
उन्होंने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, साल्हेवारा को तहसील बनाया जाएगा, जबकि जालबांधा को उपतहसील बनाया जाएगा। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि खैरागढ़ की जनता निश्चिंत रहे हम जो कहते हैं वो करते हैं।
बता दें कि जीत का प्रमाण पत्र मिलने के 6 घण्टे के भीतर ही सीएम बघेल ने जिला बनाने के वायदे को पूरा किया है। अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। ज्ञात हो कि सवा तीन साल में प्रदेश में अब तक पांच नये जिले बनाए गए हैं।