सीजी क्रांति/राजनांदगांव। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह ने आज अपने छुरिया निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छुरिया राजिंदर पाल सिंह भाटिया अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
बताया जा रहा है कि श्री भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बता दें कि श्री भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं। वह भाजपा शासन के समय कई बड़े पदों पर रह चुके है। वे भाजपा शासन में परिवहन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। विधायक भी रह चुके है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भाटिया के इस कदम से भाजपा में शोक की लहर है।