Breaking News : देवव्रत सिंह के कमल विलास पैलेस में भी लटकने जा रहा ताला! Watch Video

देवव्रत सिंह के कमल विलास पैलेस में भी लटकने जा रहा ताला

सीजी क्रांति/खैरागढ़। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की संपत्ति को लेकर राजघराने में चल रहे विवाद को लेकर प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। प्रशासन ने खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस में भी ताला लगाने जा रहा है। राजघराने में बढ़ते संपत्ति विवाद को ध्यान रखते में प्रशासन ने कमल विलास पैलेस भी ताला लगाने का फैसला लिया है। अब उदयपुर स्थित पैलेस के तरह ही खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस में भी ताला लटकेगा।

पढ़ें – उदयपुर में उपद्रव का मामला : बलवा का मामला दर्ज, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

अपने-अपने सामान निकाल रहे बाहर

प्रशासन ने कमल विलास में पैलेस में ताला लगाने का निर्णय लिया है। पैलेस में रह रहे लोगों को अपना सामान निकालने के लिए कह दिए है, इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने सामान निकाल रहे हैं। इसी बीच तहसीलदार प्रीतम साहू की उपस्थिति में कमल विलास पैलेस के कमरों को सील करने की कार्यवाही शुरू हो गयी है।

राजा साहब भी बाहर

राजघराने का संपत्ति विवाद गहराने के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो राजा आर्यव्रत सिंह भी पैलेस खाली करेंगे। वही उनके अलावा जितने भी लोग निवासरत थे, वे सभी लोग कोर्ट आदेश से पहले पैलेस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!