50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस, 7 बच्चों समेत 24 यात्रियों की मौत, 15 ने मौके पर ही तोड़ा दम


सीजी क्रांति/खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह डोगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी में बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट उंचाई से गिर गई। हादसे में 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई! इनमें 8 महिलाएं और 9 पुरूष शामिल है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन आरटीओ बरखा गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। बस मां शारदा ट्रेवल्स की थी। हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। नदी सूखी थी। हादसे के बाद घायलों को ग्रामीणों ने कांच तोड़कर निकाला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर रेस्क्यू किया गया।

बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बस का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक और आदेश जारी किया है कि लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य रहेंगे।

प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने हादसे में 24 लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। उन्होंने आरटीओ बरखा गौड़ को निलंबित करने का आदेश भी जारी किया। साथ ही बसों में हो रही ओवर लोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर और एसपी को दिए हैं। घायलों का हाल जानने मंत्री अस्पताल भी पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर उपचार व्यवस्था देने के निर्देश दिए।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!