15 अक्टूबर को जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, इनकी कट सकती है टिकिट! यशोदा समेत 4 की 50-50

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसके संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दिया है। गुरूवार को 90 में से 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा पितृ पक्ष के बाद नवरात्र के पहले दिन जारी किया जाएगा! कांग्रेस दो चरणों में सूची जारी करेगी। सोशल मीडिया में वायरल खबरों और पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस करीब दो दर्जन सीटिंग विधायकों की टिकट भी काट सकती है। यही नहीं चर्चा है कि प्रदेश के दो मंत्रियों के टिकट को लेकर सशंय की स्थिति है।

बता दें कि प्रदेश की 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार शाम बैठक है। उधर, विपक्षी बीजेपी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें 4 सांसद समेत केंद्रीय मंत्री के नाम भी शामिल हैं।

इन विधायकों की टिकट पर मंडरा रहा खतरा

1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़

2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़

3.शकुंतला साहू, कसडोल

4.चंद्रदेव राय, बिलाईगढ

5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट

6 ममता चंद्राकर, पंडरिया

7.शिशुपाल शोरी, कांकेर

8.रश्मि सिंह, तखतपुर

9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर

10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर

  1. भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़
  2. रेखचंद जैन, जगदलपुर 50-50
  3. वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज 50-50
  4. 14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली
  5. प्रकाश नायक, रायगढ़
  6. देवती कर्मा, दंतेवाड़ा (परिवार से)
  7. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार
  8. विनोद चंद्राकर, महासमुंद 50-50
  9. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव
  10. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर
  11. यूडी मिंज, कुनकुरी
  12. कुंवर निषाद, गुंडरदेही
  13. चक्रधर सिदार, लैलूंगा
  14. यशोदा नीलांबर वर्मा 50-50

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!