14 हजार हेक्टेयर होगा उपतहसील जालबांधा का क्षेत्रफल: 21 पंचायतें और 8 राजस्व हल्का, 30 हजार 718 की होगी कुल आबादी!

सीजी क्रांति/खैरागढ़। उपतहसील जालबांधा का आज शुभारंभ हो गया है। नयी उपतहसील बनने से राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विकास कार्याें को गति मिलेगी और आम जनता को प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकेंगी। इसके साथ ही किसानों और जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों को बेहतर सेवा और जतन का लाभ भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें…गोपालगंज में सरेआम डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को, दब जाती ट्रिगर तो मुश्किल में पड़ जाती जान!

खैरागढ़ तहसील से पृथक होकर जालबांधा नयी उपतसील के रूप में अस्तित्व में आया है। जिसकी खैरागढ़ से दूरी 21 किमी है। जबकि राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 40 किमी दूरी पर है। हालांकि खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिला अस्तित्व में आने के बाद जिला मुख्यालय की दूरी घट जाएगी।

जालबांधा उपतहसील 13 हजार 917 हेक्टेयर तक फैला हुआ है। जिसमें कुल मकबुजा रकबा 11 हजार 258 हेक्टेयर है और गैर—मकबुजा रकबा 1659 हेक्टेयर है।उपतहसील के तहत 21 पंचायतों को शामिल किया गया है। जबकि उपतहसील के तहत 8 राजस्व हल्का भी दायरे में आ रहा है। इसके अलावा नयी उपतहसील की कुल आबादी 30 हजार 718 है।

यह भी पढ़ें…जालबांधा उपतहसील…नवनिर्वाचित विधायक यशोदा ने किया कार्यालय शुभारंभ, नायब तहसीलदार रश्मि दुबे आंन ड्यूटी!

नयी उपतहसील में कुल राजस्व प्रकरणों की संख्या 2464 है। इसके अलावा यहां कुल खातेदारों की संख्या 15 हजार 268 है। 28 गांवों में कुल आबादी ग्राम 28 ही है। जबकि वीरान ग्राम शून्य है। यहां एक भी डुबान ग्राम नहीं है। यहां 21 ग्राम पंचायतें शामिल है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!