11 वे राउंड में कांग्रेस 13 हजार से अधिक वोटों से आगे

महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा
महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा

सीजी क्रांति/खैरागढ़. मतगणना के 11 वे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा 13 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं। अभी तक उन्होंने एक भी राउंड में लीड नहीं लिया है। भाजपा की सारी रणनीति और पिछले 15 सालों में किए गए विकास कार्यों के दावे कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामने फीके साबित हो गए। मतगणना के पिछले सात राउंड में आगे चल रही कांग्रेस आठवे राउंड में भी 10033 वोटों से आगे है। मतगणना के सातवे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस से जिस तेजी से बढ़त बनाए हुए है, उससे स्पष्ट है कि खैरागढ़ में भाजपा का किला दरकने लगा है।

जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है। वहीं भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में खैरागढ़ में हुए विकास को नकार दिया है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। इधर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त बढ़ाते देख कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। खैर बता दें कि छठवे राउंड में यशोदा वर्मा 8896 वोटों से आगे रहीं।

पांचवे राउंड में यशोदा 6603 वोट से आगे रही। चौथे राउंड में भाजपा को पछाड़ते हुए 4747 वोटों से आगे चल रही है। तीसरे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा से 3704 से आगे थी। दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 2557 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं।

राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद ईवीएम से पड़े वोटों को गिनना शुरू किया गया। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए 14 मेज लगाए गए हैं। हर मेज पर गणना के लिए 2 कर्मचारी व एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना के काम पर निगाह रखे हुए है। करीब ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है।

जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने जीती थी यह सीट

2018 में हुए विधानसभा आम चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट पदमा सिंह व मोतीलाल जंघेल को पराजित कर जीती थी। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

10 उम्मीदवारों के नाम

यशोदा वर्मा – कांग्रेस
कोमल जंघेल – भाजपा
नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
अरुणा बनाफर – निर्दलीय
साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!