दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन, अजय पहुंचे कमल विलास पैलेस

दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि

सीजी क्रांति/खैरागढ़। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि देने आज राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, विधायक शिवरतन शर्मा, बेलतरा विधायक रंजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अहिवारा नटवर ताम्रकार, नीलू शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता कमल विलास पैलेस पहुंचे।

सभी नेताओं ने स्व. देवव्रत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, आशीष सिंह, चंद्रशेखर यादव, शशांक ताम्रकार हरप्रसाद वर्मा, श्रवण जंघेल, भोजराम वर्मा, पीतांबर वर्मा, सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!