खैरागढ़ चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन शुरू, चुनाव प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर ने दिया ये बयान…Watch Video

मनोज चेलक – 09098834441

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में घमासान शुरू हो चुका है। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए बैठक लेना शुरू कर दी है। जहां गुरुवार को भाजपा संगठन के नेता शहर पहुचकर चुनावी मंथन किया और दावेदारी पेश करने वाले लोगों की सूची बनाई।

वही शुक्रवार को कांग्रेस की चुनाव प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर और विभा साहू शहर पहुंची। उन्होंने संगठन के लोगों की बैठक लेकर चुनाव के लिए उन्हें चार्ज किया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। इसके अलावा प्रत्याशी चयन पर गंभीरता से चर्चा की। चुनाव प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर ने कल ही 20 वार्डो की बैठक कर समिति निर्माण करने शहर संगठन को सचेत किया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड की समस्या सुनेंगे, वार्ड की समीक्षा के बाद प्रत्याशी चयन करेंगे। संगठन के लोग दो दिन तक 20 वार्डो में जाएंगे। वही संभावित प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। इस दौरान पूरा कांग्रेस संगठन चुनाव का संचालन करेगा। बैठक में जिला से लेकर ब्लाक स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

30 नवंबर तक प्रत्याशियों की घोषणा

वार्ड समिति द्वारा सुझाए गए नामों की सूची प्रदेश संगठन को भेजेंगे। जहां प्रदेश स्तर पर नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जायेगा। चुनाव प्रभारी ने कहा बैठक के बाद 30 नवंबर तक प्रत्याशियो की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए संगठन को काम पर लगा दिया गया है।

20 वार्डों में बनेगी समिति

चुनाव प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर ने 20 वार्डों में बैठकर कर समिति बनाने के निर्देश दिए है। वही समिति प्रत्याशियों की संभावित सूची तैयार करेगी। इसके बाद संगठन के नेता वार्डों में पहुचकर सूची में दर्ज प्रत्याशी की जमीनी हकीकत जानेंगे। उसके बाद प्रत्याशी घोषित की जाएगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!