सीजी क्रांति/रायपुर। सिलतरा में जेसीबी का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
रायपुर सिलतरा: जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, टायर फटने से दो की मौत…!#रायपुर_सिलतरा @manojchelak pic.twitter.com/oV3bDFEwuj
— CG Kranti (@CGKranti) May 5, 2022
जानकारी के मुताबिक सिलतरा चौकी के फेस टू स्थित धनकुल स्टील की है। यहां पर जेसीबी के टायर में हवा भरने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक टायर फट गया। इस हादसे में टायर के पास खड़े दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों का नाम राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव था। दोनों सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।