हमर खैरागढ़, हमर तिरंगा…गण पर्व पर दिन-रात लहराएगा तिरंगा

हमर-खैरागढ़-हमर-तिरंगा
File Photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। हमर खैरागढ़ हमर तिरंगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिक एकता मंच के तत्वाधान में बड़े शहरों की तर्ज पर संगीत नगरी खैरागढ़ में 21 जनवरी को बाबा अंबेडकर चौक में तिरंगा फहराया जाएगा। जो गणतंत्र दिवस तक दिन और रात लहराता रहेगा।

ज्ञात हो कि पिछले गणतंत्र दिवस के अवसर पर 51 फीट ऊंचाई पर शहर की नन्ही बेटियों के द्वारा तिरंगा झंडा फहराने की शुरुआत किया गया था। साथ ही महिला सशक्तिकरण की मिसाल फूलबासन यादव ने ध्वज परिसर में श्रमदान कर आयोजन की शुरुआत की थी। महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर समिति द्वारा प्रगति क्लिनिक खैरागढ़ की पहल को आगे बढ़ाते हुए शहर की जरूरतमंद महिलाओं को लाइफ टाइम मेडिकल चेकअप की प्रति उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा।

शहर के सेवाभावी संस्था निर्मल त्रिवेणी महाभियान, श्री राम गौ सेवा समिति, शांतिदूत संस्था, इकरा फाउंडेशन, गोकुल नगर स्वयं सेवा समिति, ड्रीम्स एकेडमी, ड्राइवर यूनियन संघ, सिद्धार्थ महाबोधि विहार समिति का कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष योगदान व मार्गदर्शन रहा है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!