सौतेली मां और भाई को तलवार से काट डाला, सौतेली बहन की हालत नाजूक, आरोपी गिरफ्तार

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर।
घरेलू विवाद और टोका-टाकी से नाराज युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार मार कर हत्या कर दी। वहीं सौतेली बहन की हालत नाजूक है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना मंगलवार रात करीब 10ः11 बजे रायपुर के उरला थाना के सरोरा क्षेत्र घटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजकुमार साहू की अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के बीच नहीं बनती थी। उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार रात जब परिवार के लोग खाना खा रहे थ। तब सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार से कुछ काम करने को कहा। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू और सौतेले भाई रोहन साहू पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में सौतेली मां हेमिन और रोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार ने अपनी सौतेली बहन पर भी तलवार से हमला कर दिया। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!