सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। विधानसभा के नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानी वार-पलटवार की दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को खुली चुनौती दी है कि रमन सिंह छत्तीसगढ़िया है तो मेरे साथ गेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता कर ले। श्री बघेल ने यह भी कहा कि अभी भाजपा के लोग गेड़ी चढ़कर फोटो खींचवा रहे है। जल्द ही ऐसा समय भी आएगा कि वे भौंरा चलाते और गिल्ली डंडा खेलते भी नजर आएंगे।
सीएम बघेल ने रमन सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा- very good-very good.. बहुत सही। धीरे-धीरे डॉक्टर साहेब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौंरा चलाते और गिल्ली खेलते भी दिखेंगे।
सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि कभी खुद की भी वीडियो/फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं @drramansingh जी, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में? वैसे भी प्रदेश में छत्तीगढ़िया ओलिंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/07/tweter.webp)