सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार—प्रसार थमने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने रोड शो के बहाने वोटरों को रिझाया, वही विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत दिखायी। जब मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर आम जनता से मिलने निकले रास्तेभर विशाल समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने आरती की थाली और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका तिलक अभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वाहन से उतर कर महिलाओं के पास गए, उनका अभिवादन स्वीकार किया एवं नन्हे बच्चों को लाड़—दुलार करते हुए अपनी गोदी में उठा लिए।
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2022/04/रो-शो-के-दौरान-सीएम-भूपेश-बघेल-के-साथ-कांग्रेस-प्रत्याशी-यशोदा-वर्मा-1024x461.jpeg)
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2022/04/सीएम-भूपेश-बघेल-का-स्वागत-करती-महिलाएं.jpeg)
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2022/04/सीएम-की-रोड-शो-में-उमड़ी-लोगों-की-भीड़.jpeg)