संयोग/ खैरागढ़ के टेक्निकल स्कूल में पढ़ें हैं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी की थी खैरागढ़ से पढ़ाई


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खैरागढ़ के टेक्निकल स्कूल से पढ़ाई की है। श्री शर्मा उपमुख्यमंत्री बन गए तो यहां उन्हें जानने वालों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजय शर्मा के शिक्षक रहे किल्ला पारा निवासी एमडी मोटवानी ने बताया कि विजय शर्मा खैरागढ़ के तब के टेक्निकल स्कूल में साइंस सब्जेक्ट से पढ़ाई किए हैं। यह 1990 की बात होगी। करीब दो साल पहले पूर्व छात्रों के सम्मेलन में विजय शर्मा यहां आएं थे। क्रिकेट प्रेम के कारण विजय शर्मा ने टेक्निकल स्कूल से टीसी ले ली थी। बताते हैं कि तब स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में टेक्निकल स्कूल शामिल नहीं होता था। इससे आहत विजय शर्मा ने टीसी निकाल ली और कवर्धा चले गए। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि विजय शर्मा उस दौर में क्रिकेट के कितने दीवाने थे।


बता दें कि खैरागढ़ छोटा कस्बा होने के बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से ही अग्रणी रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बचपन भी खैरागढ़ में गुजरा है। उन्होंने भी यहा नंबर-1 स्कूल में पढ़ाई की है जो तुरकारी पारा में है। खैरागढ़ के लिए संयोग ही है कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की कुछ समय के लिए ही सही पर स्कूलिंग खैरागढ़ में हुई है।

कुछ वर्ष पहले पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में खैरागढ़ आए थे विजय शर्मा

कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधायक विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है।

विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ।

भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर श्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। क्रिकेट में वे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और एथलेटिक्स में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं। श्री शर्मा निरंतर क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आये हैं तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण का कार्य करते आये हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!