वीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा राजा देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार, कमल विलास पैलेस से निकलेगी अंतिम यात्रा…

देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) का आज सुबह 3 बजे निधन हो गया है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज सुबह उन्हें खैरागढ़ अस्पताल लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही विधायक का निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कमल विलास पैलेस में रखा गया है। अंतिम संस्कार आज नगर के शिव मंदिर वार्ड स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा. उनके निधन की सूचना पर आज सुबह से कमल विलास पैलेस पर शुभचिंतकों और समर्थकों का जमावड़ा लगा है।

शिव मंदिर परिसर में किया जायेगा अंतिम संस्कार

मिली जानकारी अनुसार विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे कमल विलास पैलेस से राजफेमिली स्थित राजपरिवार के कुलदेवी मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड से होते हुये शिव मंदिर वार्ड के वीरेश्वर महदेव मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार किया जायेगा। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आर्यव्रत सिंह देंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!