विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं विष्णुदेव साय


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। भाजपा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर अंतिम समहमति बनाई गई। ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों की बैठक में सीएम पद के नाम पर रायशुमारी की। जिसके बाद श्री साय के नाम पर सहमति बनी। जबकि अब तक डॉ. रमन सिंह, अरूण साव, रेणुका सिंह का नाम सीएम पद के लिए चर्चा में था।

विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्री थे।

विष्णु देव साईं का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए।

1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति
2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!