खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : पदमा ने की कांग्रेस से दावेदारी, संरपचों ने लेटरपेड में दिया वोट दिलाने सहमति पत्र!

पदमा ने की कांग्रेस से दावेदारी

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पदमा सिंह ने कांग्रेस से दावेदारी की है। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर उपचुनाव लडऩे की मंशा जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को पदमा सिंह ने सरपंचों के सहमति देने वाले लेटर पेड सौंप कर अपनी दावेदारी पुख्ता की है।

इसे भी पढ़ें – देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पदमा सिंह को मिलेगी खैरागढ़ उपचुनाव की टिकट ?

वोट दिलाने सहमति पत्र!

पदमा सिंह ने दावेदारी करने के लिए पहले ही प्लानिंग कर ली थी। उन्हें सरपंचों ने लेटर पेड में सहमति भी दिया है। सरपंचों ने अपने लेटर पेड में गांव का पूरा वोट दिलाने की बात लिखित में दिया है। इस तरह दर्जनभर से अधिक सरपंचों वोट दिलाने की बात को लेकर अपना सहमति पत्र दिया है।

इसे भी पढ़ें – शहर कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे का FB पोस्ट पर संगठन में बवाल

बड़े नेताओं से हो चुकी है मुलाकात

कांग्रेस के बड़े नेताओं से पदमा सिंह पहले ही मुलाकात कर चुकी है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी इस सूची में शामिल है। जिस मुख्यमंत्री गंडई के दौरे पर आए थे, उसी दिन पदमा ने पुलिया से उनके निवास स्थान में मुलाकात की थी। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल की मुलाकात तो सार्वजनिक तौर पे सामने आ चुका है।

इसे भी पढ़ें – PCC चीफ मोहन मरकाम को याद दिलाया नियमितीकरण का वादा

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!