रायपुर में फिर गैंगरेप, मल्टीलेवल पॉर्किंग में नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, बगल में ASP कार्यालय, पढ़ें पूरी खबर


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। राजधानी में फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बार राजधानी रायपुर शहर में जय स्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में 17 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। दिलचस्प यह कि घटना स्थल के बगल में एएसपी का कार्यालय है। इससे अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोल बाजार थानाक्षेत्र का है। बता दें करीब पखवाड़े भर पहले रायपुर के ही मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन ही दो बहनों के साथ भी गैंगरेप हुआ था। जिनमें भाजपा नेता और पुलिस का बेटा भी शामिल था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की पास के गांव की है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने यहां आई थी। ब्वॉयफ्रेंड उसे यहां छोड़कर चला गया था। इस बीच लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने अरविंद नगर निवासी 35 वर्षीय अविनाश बहरा, कांकेर निवासी 31 वर्षीय सिकंदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें एक आरोपी मल्टीलेवल पार्किंग का ठेकेदार है। वहीं आरोपी लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। जांच उपरांत पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!