राजा देवव्रत सिंह की अस्थि का गंगा घाट में विसर्जन : Watch Video…

राजा देवव्रत की अस्थि का गंगा घाट में विसर्जन

खैरागढ़। दिवंगत विधायक एवं राजा देवव्रत सिंह (khairagarh MLA Devvrat Singh) की अस्थियां वैदिक मंत्रोचार के साथ शनिवार को इलाहाबाद के गंगा घाट में विसर्जित (Ashes Immersed In Ganges) की गईं। इसके साथ ही देवव्रत सिंह मां गंगा के शरण में चले गए हैं।

परिजनों ने बेहद भावुक क्षणों में अस्थि विसर्जन की अंतिम परम्परा का निर्वहन किया. बता दे कि खैरागढ़ विधायक राजा देवव्रत सिंह का 4 नवंबर की सुबह हृदयघात से खैरागढ़ में दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद उसी दिन शाम को खैरागढ़ शिव मंदिर परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था. उनके निधन के बाद 10 व 11 नवंबर को समूचे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनकी अस्थि कलश यात्रा भी निकाली गई थी एवं अस्थि कलश यात्रा के खैरागढ़ पहुंचने के बाद परिजनों ने इलाहाबाद के लिये प्रस्थान किया था. नागवंश की परंपरा के अनुरूप शनिवार को उनके निधन के 10वें दिन गंगा पूजन कर बेहद भावुक क्षणों में देवव्रत सिंह की अस्थियां इलाहाबाद में गंगा नदी के घाट में विसर्जित की गई वहीं उनके निज निवास कमल विलास पैलेस में दशगात्र का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ.

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!