राजनांदगांव में महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 29 जनवरी से

file photo

0 नॉक-आउट कम लीग आधार पर खेली जायेगी स्पर्धा

सीजी क्रांति न्यूज/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ मे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों की शुरूवात करने वाली हॉकी नर्सरी राजनांदगॉंव मे देश की बहुप्रतिष्ठित व सबसे पुरानी हॉकी प्रतियोगिताओ मे से एक महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता आगामी 29 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मे खेली जायेगी। प्रतियोगिता मे देश की ख्यातिनाम 24 टीमों के मध्य नॉक आउट कम लीग आधार पर मैच खेले जायेंगें। प्रतियोगिता की विजेता टीम को विशाल रजत कप व पांच लाख रूपये नगद एवं उप विजेता टीम को रजत कप व 3.50 लाख रूपये नगद के अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच व अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये जायेंगें।
स्टेडियम समिति द्वारा आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का यह 80वॉं वर्ष है। विश्व हॉकी मानचित्र पर देश की बहुप्रतिष्ठित यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक अपने 79 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। सन् 1941 से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता को देश व एशियाई मुल्को मे अच्छी पहचान मिली है।

राजनांदगॉंव की हॉकी का सफर ओलंपिक तक

हॉकी नर्सरी के एयरमेन वेस्टियन ने रोम ओलंपिक 1960 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था, वहीं 2016 मे आयोजित रियो ओलंपिक मे हॉकी नर्सरी की बेटी कु. रेणुका यादव ने भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर इस हॉकी नर्सरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया। इसके अलावा भी इस हॉकी नर्सरी की अनेक प्रतिभाओं ने भी पुरूष व महिला वर्ग की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय वर्ग के हॉकी प्रतियोगिताओं में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए नगर व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक
इस वर्ष आयोजित होने वाली महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कलेक्टर व स्टेडियम समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं पूर्व सांसद व पूर्व महौपार मधुसूदन यादव, रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास की उपस्थिति में आयोजित बैठक में एवं सभी जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियो व मीडिया जगत ने इस आयोजन कोे भव्यता प्रदान करने के लिये हर संभव मदद करने की बात कही।

हॉकी प्रतियोगिता में सहयोग एवं योगदान

इस वर्ष आयोजित होने वाली स्पर्धा का उद्घाटन 29 जनवरी को एवं समापन व फाइनल मैच 7 फरवरी 2024 को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों के द्वारा लगातार व्यापक तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ शासन से स्वेच्छानुदान की राशि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ0ग0शासन एवं राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगॉंव, बल्देव सिंह भाटिया व बहादुर अली के अलावा राजेश जैन, नरेश डाकलिया, अनूप श्रीवास्तव व मनीष गौतम व अन्य सहयोगियों से भी पत्र व्यवहार किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन मे हॉकी इंडिया, हॉकी छत्तीसगढ व जिला हॉकी संघ की भूमिका भी उल्लेखनीय है।

प्रतियोगिता मे ये 24 प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी

देश की बहुप्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिताओं से अग्रणी स्थान रखने वाली हॉकी नर्सरी की इस प्रतियोगिता को पूर्व गरिमा के अनुरूप ही भव्यता प्रदान करने के लिये आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्य लगे हुए है।

इस वर्ष देश की चुनिंदा टीम इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगी। जो इस प्रकार है- पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली, सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई, कस्टम पुणे, पंजाब एण्ड सिंध बैंक जालंधर, आर.सी.एफ कपूरथला, बंगाल इलेवन, एस.सी. सिकंदराबाद, आर्मी इलेवन दिल्ली, एयर फोर्स नई दिल्ली, गंगपुर हॉकी एसोसिएशन, एन.सी.ओ.ई. सोनीपत, जीएसटी चेन्नई, र्स्पाेटस कॉलेज सैफई, सी.टी.सी. मुम्बई, नवल टाटा, पाम्पोस हॉस्टल, एन.सी.ओ.ई. लखनऊ, महाराष्ट्र हॉकी पूणे, सांई सुंदरगढ, एन.सी.आर. इलाहाबाद, एन.सी.ओ.ई. मणिपुर, सेल राऊलकेला, के अलावा मेजबान जिला हॉकी संघ की टीम इस प्रतियोगिता मे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता नाक आउट कम लीग पद्धति से खेली जाएगी

हॉकी नर्सरी के प्रशंसको की रूचि एवं उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने इस वर्ष स्पर्धा को और मनोरंजक एवं लोकप्रिय बनाने की दृृष्टि से नाक आउट कम लीग के आधार पर प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में नॉक आउट व दूसरें चरण में लीग मैच खेले जायेंगे। जिसमे प्रत्येक पूल की सर्वाधिक अंक पाने वाली टीम के मध्य सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे और इसमे विजयी टीम के मध्य प्रतियोगिता का बहुप्रतिष्ठित फाइनल मैच 7 फरवरी 2024 को दोपहर में खेला जावेगा।

ये प्रतिष्ठत लोग खेल चुके हैं

इस प्रतियोगिता में पिछले वर्षों में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद, गोविंदा, अजीत पाल सिंह, रजिंदर पाल सिंह, डंूगडूंग, माईकल किन्डों, थोयिबा सिंह, मीररंजन नेगी, मनोहर टोपनो, सुशील टोपनो, विवेक सिंह, गुनदीप कुमार, एस.बी. सुनील, हरमनप्रीत सिंह, बीरेन्द्र लकरा, वरूण कुमार, हरजीत सिंह, सुबोध खाण्डेकर, तुषार खाण्डेकर, सुजीत कुमार, दिपसन तिर्की, ललित उपाध्याय, विकास धहिया, मनदीप सिंह, गुरंजत सिंह, सुमित कुमार, नीलम, संदीप, सुरेन्द्र कुमार, मनप्रीत सिंह, एस.के. उथप्पा, कोथाजीत सिंह, तलविंदर सिंह, अरमान कुरैशी, अफ्फान युसूफ, गुरिंदर सिंह जैसे अनेक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हो चुके हैं। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में भी देश की विभिन्न टीमों से भी कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!