राजघराने में फूटा ऑडियों बम: देवव्रत-विभा की बातचीत वाली ऑडियों वायरल, मचा हडक़ंप

देवव्रत सिंह -विभा की बातचीत वाली ऑडियों वायरल, मचा हडक़ंप
मीडिया से मुखातिब होते देवव्रत सिंह के दोनों बच्चे

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधायक देवव्रत सिंह के निधन बाद अब लगातार उनके व उनकी पत्नी विभा सिंह के बीच विवाद के अलग प्रमाण सामने आने लगे हैं। एक दिन पहले वायरल हुए पत्र के बाद अब दर्जनभर से अधिक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी सिंह ने वायरल हो रहे पत्र और कॉल रिकॉर्डिंग ऑडियो को सही ठहराया है। उन्होंने बकायदा राजनांदगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूरे मामले से पर्दा उठाया है। वही खुद को परेशान और व्यथित होने की बात कह रहे हैं। वही दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी सिंह बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। वही मेंटली डिस्टर्ब होने की भी बात कह रहे हैं। साथ ही महल में जाने से डरने का भी उल्लेख किया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में दोनों कह रहे है कि जो ऑडियों और समाचार सामने आए है, उसे सुन के हम बहुत ज्यादा शॉकड है और दुखी भी है। उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की है, हमारे पिता स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह बहुत ज्यादा परेशान थे। क्योंकि पहले भी उन्होंने बहुत कोशिश की चीजों को ठीक करने की। लेकिन हमने देखा है कि पापा बहुत ज्यादा स्ट्रेस रहते थे। कही न कही वो हमारे बीच नहीं है। इसका कारण भी यहीं है, वो इतनी ज्यादा टॉचर करती थी।

वायरल ऑडियो में क्या…?

वायरल ऑडियो में देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह तलाक लेने से पहले घर व गाड़ी खरीदने की डिमांड करते हुए सुनी जा सकती है। इतना ही नहीं देवव्रत सिंह से किसी जमीन की बिक्री पर अड़ंगा डालने की बातें भी उनकी पत्नी कर रही थी। वहीं देवव्रत सिंह कहते हुए सुने जा सकते है, जिनमें वे उनके मरने के बाद बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित थे। रविवार को वायरल हुए कई आडियो रिकार्डिंग में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह अपनी पत्नी से तलाक की बात करते हुए सुने गए। इसी रिकार्डिंग में पत्नी द्वारा देवव्रत सिंह को लंबी उम्र नहीं होने की बात कह रही है। इसके अलावा पत्नी द्वारा गाड़ी खरीदने का भी दबाव बनाया गया। वहीं खैरागढ़ में आकर तांडव करने की बात भी कही जा रही।
एक दिन पहले ही एक पत्र सामने आया था। जिसमें देवव्रत ने अपनी पत्नी पर जेवरात चोरी और परेशान करने जैसा आरोप लगाया था। दो दिनों में विवाद के दो प्रमाण सामने आने के बाद संगीत नगरी में भी माहौल गर्म हो गया है। खराब कर दिया जीवन देवव्रत सिंह अपनी पत्नी विभा सिंह पर उनका जीवन खराब करने का आरोप भी लगाया।
पत्नी विभा सिंह द्वारा मानसिक प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी देवव्रत सिंह लगाते हुए ऑडियो में सुनाई दे रहे। वहीं देवव्रत सिंह द्वारा उनको विभा सिंह द्वारा लूटे जाने की बात भी सामने आई है।
इधर रविवार को जारी हुए दर्जनों फोन रिकॉर्डिंग में से एक में देवव्रत सिंह अपनी पत्नी पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। फोन पर हो रही बातचीत में देवव्रत ने अपनी पत्नी से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाने के साथ ही घर, गाड़ी की डिमांड करने की बात सामने आई है। इसके अलावा ऑडियो रिकॉर्ड में बहुत सी बातों का जिक्र किया गया है।

Watch Video : देवव्रत सिंह के बच्चों का वायरल वीडियो

विभा का आरोप: मेरी हत्या की साजिश रच रहे

इधर, दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आरोप लगाया कि मेरी हत्या की कोशिश की जा रही है । मेरे पति को मारा गया था। उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!