मनराखन देवांगन ने बच्चों को यातायात व पास्को एक्ट की दी जानकारी

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। शासकीय आंग्ल पूर्व माध्यमिक शाला प्रबंधन ने छात्रों की रचनात्मक गतिविधियों के लिये राखी प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित किया। जहां छठवीं से आठवीं तक के छात्रों ने मनमोहक राखियां बनाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान नन्हें छात्रों ने न केवल रंग-बिरंगी मनमोहक राखियां बनाई बल्कि रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को लेकर शिक्षकों से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। छात्राओं ने पुलिस जवानों की कलाई मे राखी बांधते हुए कहा कि इन बहादुरों की बदौलत ही आज हम सब सुरक्षित रहते हैं। इनकी कर्तव्य परायणता ही सच्चा देशप्रेम, देश सेवा कही जाएगी। रक्षाबंधन पर्व न केवल भाई-बहन के प्रेम व उसकी रक्षा के लिए है बल्कि राष्ट्र रक्षा के संकल्प का भी पर्व है। स्कूल के छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पुलिस के जवानों को राखी बांधने उत्साहित नजर आई।
उन्होंने कहा हम जनता की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। कई बार वे किसी भी पर्व में अपने घर नहीं जा पाते हैं ऐसे में छात्राओं ने राखी बांधी तो उन्हें घर की याद आ गई। थाना निरीक्षक राजेश देवदास ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भारतीय सनातन धर्म पर्व में से एक प्रमुख त्यौहार है।
एल्डरमेन मनराखन देवांगन छात्र-छात्राओं को बताया कि यातायात के नियमों के पालन से वाहन चालक खुद के साथ दूसरों की भी जिदगियां बचा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यातायात के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। बच्चों से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन 18 वर्ष के बाद ही चलाये, चलाते समय हेलमेट लगाएं। अत्यधिक गति ओवर स्पीड से बाहर ना चलाएं।

साथ ही वर्तमान परिदृश्य में समाज मे बढ़ते अपराधों को रोकने मे पुलिस की भूमिका, बच्चों व महिला सम्बन्धित अपराधों, पास्को एक्ट, सायबर अपराध, आदि के बारे में बताया गया तथा इन अपराधों की रोकथाम के लिए कांग्रेस नेता मनराखन द्वारा कार्यवाहियों से अवगत करवाते हुए महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन और डायल-100 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थाना निरीक्षक राजेश देवदास, एसआई शक्ति सिंह, एएसआई प्रकाश कुमार सोनी, एल्डरमेन मनराखन देवांगन, शैक्षणिक प्रगतिशील मंच के संयोजक नीलेश यादव,प्रधान पठिका स्नेहा देवांगन सहित शाला स्टॉफ उपस्थित रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!