रमन सिंह का दावा: 20 हजार से अधिक वोटों से जीतेगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह
फाइल फोटो-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दावा किया कि भाजपा 20 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतेगी। भूपेश बघेल के तीन साल के आतंक और गुंडाराज का जवाब खैरागढ़ की जनता देगी। रमन सिंह ने कहा कि भूपेश के एकाउंट मे बीते तीन साल के कार्यकाल में एक भी उपलब्धि नहीं है।

यह भी पढ़ें…रमन, विष्णुदेव, बृजमोहन और संतोष की मौजूदगी में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू

प्रदेश के गली-गली में शराब बह रहा है और उसकी खपत में पद्रेश पहले पायदान मे है, होली में प्रदेश सरकार ने 16 करोड़ का शराब बेचा है, श्रही सिंह ने कहा कि ये वहीं सरकार ने है जिसने सत्ता पाने शराबबंदी की बात कही थी। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का नारा देकर ही ये कांग्रेस सरकार खुश है।

यह भी पढ़ें… दावेदारों की फौज में प्रत्याशी तो छांट लिए…अब टिकट कटने के बाद भीतरघात की टेंशन, शीर्ष नेतृत्व का भी बढ़ेगा सिरदर्द?

कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से छल कर करके सत्ता तो पाल लिया। लेकिन अपने वादे से मुकर गई।आज बेरोजगार युवाओं को आज तक रोजगार भत्ता नहीं मिल सका, शराबबंदी नहीं हुई। गोधन न्याय योजना दम तोड़ चुकी है, जनता अब कांग्रेस को समझ चुकी है। आने वाले 12 तारीख को जनता कमल में मुहर लगाकर भूपेश बघेल को जवाब दे देगी।

कांग्रेस पर पूर्व विधायक देवव्रत सिंह सहित क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रमन सिंह ने कहा कि इसे जनता भूली नही है, बदला लेने आतुर है, 16 को भाजपा के पक्ष मे घोषित परिणाम इस बात का प्रमाण रहेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाजपा की रीति नीति को लेकर शहर के 8 और ग्रामीण क्षेत्र के 39 युवाओ ने पार्टी की सदस्यता ली, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओ ने उन्हे भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!