मैंने 15 माह में जितना किया, उतना 15 साल में भाजपा ने नहीं किया, साढ़े चार साल चुप रही भाजपा, चुनाव आते ही फुदकने लगे है भाजपा नेता-यशोदा वर्मा


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने शनिवार को अपने 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों और भूपेश सरकार की योजनाओं को लेकर प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि मेरे 15 माह के कार्यकाल में कांग्रेस ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जो दिया, उतना भाजपा के 15 साल के सत्ता में कार्य नहीं हुआ। पिछले दिनों मैं विधानसभा सत्र में शामिल होने रायपुर गई थी। मेरे अनुपस्थिति में भाजपा नेताओं ने मेरे घर का घेराव किया और मेरे खिलाफ नारेबाजी की। जबकि मेरे रायपुर प्रवास की जानकारी भाजपा के नेताओं को थी।

यशोदा वर्मा ने कहा कि 15 साल के सत्ता में खैरागढ़ के भाजपा नेताओं ने विकास के नाम पर केवल क्रंकीटीकरण का जंगल बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का खैरागढ़ से रिश्तेदारी है, उन्होंने यहां बचपन भी गुजारा है लेकिन खैरागढ़ में कोई एक काम ऐसा बता दे जो खैरागढ़ के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ हो।

खैरागढ़ के भाजपाई जिन विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि बताते फिर रहे हैं, उसकी जांच की जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। यही वजह है कि पिछले साढ़े चार साल से भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने खामोशी बरती हुई थी। अब चुनाव को तीन महीने बचे हैं तो धरना-आंदोलन कर अपनी नाक बचाने में लगे हैं।

कोमल और विक्रांत बताए कि वे भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले रही है कि नहीं

यशोदा वर्मा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से सवाल किया कि क्या वे भूपेश सरकार की कर्ज माफी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना बिजली बिल हाफ योजना का लाभ ले रहे हैं कि नहीं। कोमल जंघेल बताए कि वे अपने कार्यकाल में कितना धान खरीदी केंद्र खुलवाया। शिक्षा, सिंचाई व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या काम किया। विक्रांत सिंह ने अपने कार्यकाल में लोकहित में क्या-क्या कार्य किया।

यशोदा ने गिनाई अपनी ठोस उलब्धियां

  1. मेरे चुनाव जीतने के महज 24 घंटे में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला घोषित कर दिया गया।
  2. जालबांधा और बाजार अतारिया में कॉलेज की घोषणा भी पूरी हो गई है। इस सत्र से प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।
  3. जालाबांधा को उप तहसील का दर्जा मिल गया है।
  4. साल्हेवारा को पूर्ण तहसील का दर्जा मिला गया।
  5. खैरागढ़ में गर्ल्स कॉलेज का भी शुभारंभ हो गया।
  6. आमाघाट-काटा पुल का टेंडर हो गया।
  7. पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा का टेंडर नगर पालिका ने जारी कर दिया है।
  8. खैरागढ़-जालाबांधा में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ।
  9. ठाकुर टोला, बिरूटोला और गोपालपुर व भोथली में सहकारी धान खरीदी केंद्र की स्थापना हुई।
  10. साल्हेवारा और बकरकट्टा में छात्रावास भवन।
  11. दनिया क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए 3 स्थानों में सब स्टेशन की स्थापना।
  12. छुईखदान से दनिया मार्ग निर्माण को उदयपुर तक जोड़ा गया।
  13. खैरागढ़ में आईटीआई की सौगात।
  14. छुईखदान में कृषि महाविद्यालय।
  15. 2 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से, छुईखदान बुनकर सोसायटी का जीर्णोद्धार।

इन मामलों में घिरीं विधायक यशोदा वर्मा

  1. शिक्षा विभाग में पदोन्नति व पदस्थापना में रिश्वतखोरी।
  2. लोक निर्माण विभाग में 13 लाख का घोटाला।
  3. बाईपास सड़क निमा्रण में देरी।
  4. टिकरापारा पुल निर्माण।
  5. गोबर खरीदी में अनियमितता।
  6. नगर पालिका में 32 लाख रूपए के फायर बिग्रेड खरीदी मामले में जांच ही नहीं।
  7. 35 लाख रूपए का कंपोस्ट मशीन अनुपयोगी पड़ा है।
  8. अवैध शराब और चखना सेंटर से अवैध वसूली।
  9. स्कूलों के मरम्मत में बगैर टेंडर चहेतों को काम आवंटन।
  10. आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था।
  11. शहर में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग।
  12. नगर की नदियों में रसूखदारों का अवैध कब्जा।
  13. इंदिरा कला संगीत विवि में छात्राओं के साथ प्रोफेसर द्वारा किए गए छेड़छाड़ मामले में शांत रही।
  14. पैलीमेटा में सहकारी बैंक व साल्हेवारा में एसबीआई बैंक शुरू नहीं हुआ।
  15. युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी द्वारा अवैध तरीके से बिल पेश कर रूपए लेने का मामला।
  16. जिला अस्पताल के मामले में ढुलमूल रवैया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!