लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं, बस्तर शांति की ओर लौट रहा- CM भूपेश

दंतेवाडा में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया
पत्रवार्ता को संबोधित करते CM भूपेश बघेल

सीजी क्रांति/रायपुर। दंतेवाडा में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए।
दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब denex और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं। भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!