मुंहबोली बहन से लवमैरिज करने वाले युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुंहबोली बहन से लवमैरिज करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या युवक के पुराने दोस्त ने ही की। लवमैरिज दो माह पहले ही हुई थी। जिसके बाद दोनों युवक में दुश्मनी हो गई। और मौका देखते ही आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा और राजेंद्र राजपूत श्याम नगर तेलीबांधा में रहते हैं। दोनों पुराने दोस्त है। नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्रेम करता था। दो महीने पहले दोनों प्रेम विवाह कर लिया। इस बात से आरोपी राजेंद्र राजपूत नाराज था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!