महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपित देवघर से गिरफ्तार!

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

डोंगरगढ़। महिला को अश्लील मैसेज करने वाले आरोपित को डोंगरढ़ पुलिस ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित 26 वर्षीय बबलू राउत उर्फ महावीर राउत लगातार प्रार्थी को अश्लील मैसेज व फोटोज भेज रहा था। प्रार्थी ने आरोपित को कई बार मना किया। इसके बाद भी आरोपित नहीं माना। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई। जिसके पुलिस आरोपित के खिलाफ धारा 67 (क) सूचना प्रौधोगिकीय अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई।

तकनीकी शाख से आरोपित के मोबाइल नंबर को लोकेशन झारखंड के देवघर में मिला। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपित को पकड़ने के लिए रवना हुई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने अश्लील मैसेज डालना व फोटो वायरल करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिय गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!