महंगाई की मार और छग के जानहितकारी नीति में बाधा डालना भाजपा का काम- मोहन मरकाम

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में वोट मांगते प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में वोट मांगते प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

सीजी क्रांति/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक मोहन मरकाम खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा के पक्ष में ग्राम मड़ौदा, राहुद, सलोनी अमलीडीह, डोकराभाटा में तुफानी एवं जीवंत जनसंपर्क कर छग सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्हें मिले लाभ के संबंध में चर्चा कर खैरागढ़ विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। अध्यक्ष मरकाम के साथ विधायक भुनेश्वर बघेल, अनीता योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री शाहिद, दिलीप लहरिया, ए दास, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम विलास साहू, प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, नीता लोधी, जिला अध्यक्ष पदम कोठारी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र पर रमन का तंज…पूछे पहले के चार जिला कहां है?

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार आम जनता को बेतहाशा महंगाई देकर उनकी कमर तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर छग के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए जनहित के हर काम में बाधा डालकर आम जनता के लिए निरंतर परेशानी उत्पन्न कर रही है।

यह भी पढ़ें….रमन सिंह का सवाल- 24 घंटे में खैरागढ़ जिला निर्माण असंभव, तो CM भूपेश बघेल का ‘पुष्पा स्टाइल’ में जवाब- “ना झुकेंगे, ना रुकेंगे”…!

जब छ ग सरकार ने अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप 25 सौ रुपए में धान का समर्थन मूल्य देने बात की, तो भाजपा सरकार किसानों को 25 सौ रुपये ना मिल पाए। इसके लिए सेंट्रल पुल का चावल नहीं खरीदने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। लेकिन हमारी सरकार अपने मजबूत इरादों से किसानों को 2500 रूपए देने में सफल रही। जब खाद की बारी आई, तो छ ग की मांग से आधे से भी कम खाद्य ही दिया। इस जनसंपर्क में कमलेश्वर वर्मा, सुनीलपांडे,गुलाब वर्मा, रजभान लोधी, दयालुवर्मा,भावेश अग्रवाल, फिरोज अंसारी, सूर्यकांत जैन शैलेंद्रकश्यप,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने समर्थन मांगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!