सीजी क्रांति/खैरागढ़। लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे मनरेगा अधिकारी—कर्मचारियों के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य विप्लव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनुशंसा पत्र लिखा है।
श्री साहू ने बताया है कि प्रदेश में 15 साल से लागू महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी—कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के साथ—साथ राज्य स्तर पर अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी के साथ दे रहे है। नियमित अधिकारी—कर्मचारियों की तुलना में मनरेगा के संविदा अधिकारी—कर्मचारियों का वेतन आधे से भी कम है।
श्री साहू ने मुख्यमंत्री से महात्मा गांधी नरेगा योजना के सभी पदों अस्थायी पदों के विरूद्ध स्थायी पदों का सृजन कर संविदा पर नियुक्त सभी अधिकारी—कर्मचारियों नियमित करने की मांग की है।
संविदा अधिकारी—कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग का समर्थन करने पर मनरेगा अधिकारी/कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक खैरागढ़ शाखा से अध्यक्ष शिखा दीक्षित, उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, सचिव लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रियंका तिवारी, रश्मि गहिने, भारती वर्मा, अजय कुमार गेडाम, विकास, राजा, हेमन्त मेश्राम सहित संविदा अधिकारी—कर्मचारियों ने जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है।