भारत की हर समस्या का निदान है हिंदू समाज के पास – चंद्रशेखर वर्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़

सीजी क्रांति/खैरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ खण्ड के स्वयंसेवकों ने विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन किया। पथ संचलन सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ के प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक भवन में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा उपस्थित रहे। चंद्रशेखर ने स्वयंसेवकों को संघ के विजयादशमी उत्सव के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संघ समाज में सज्जन शक्ति को जागृत और संगठित करने का कार्य करता है। संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने किया था। भारत की आर्थिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक, समृद्धि के बाद भी कुछ आक्रांता यहाँ राज किये, उसका कारण आत्मशून्य यहाँ के मूल समाज था। फिर भी यहाँ के नैतिक मूल्यों के समृद्ध विरासत के कारण भारत बार-बार आघात सहने के बाद भी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें हैं।

संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण में लगा रहता हैं। भारत के हर समस्या का निदान किसी के पास हैं, तो वह हिन्दू समाज है। हिन्दू समाज जिस दिन संगठित हो जाएगा भारत परम् वैभव के शिखर में स्थापित हो जाएगा।

कार्यक्रम में संघ चालक राजेश ताम्रकार, जिला संघ चालक विष्णु साव, नगर संघ चालक मनोज गिड़िया, मुख्य अतिथि कमलेश रंगलानी श्रीराम गौ सेवा समिति, खंड कार्यवाह हर्ष दसरिया, नगर कार्यवाह श्रीराम यादव, जिला सह कार्यवाह पुष्कर राज बक्शी, जिला शारीरिक प्रमुख शेखर मेश्राम, जिला संस्कृत भारती प्रमुख नरेंद्र साहू, निर्भय लिल्हारे, जिला समन्वयक विद्याभारती पूनम चंद साहू, विक्रांत सिंह, विनय देवांगन, विकेश गुप्ता, प्रफुल्ल ताम्रकार, मारुति शास्त्री, हेमूदास साहू, नारायण बक्शी सहित राजनांदगांव जिला संघचालक, विभाग संघचालक और खैरागढ़ खंड के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!