भाजपा से कांग्रेस में आए नंदकुमार साय को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी

file photo


सीजी क्रांति/रायपुर। भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आए आदिवासी नेता नंदकुमार साय को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) का अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। श्री साय का आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ है। छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में देखत हुए कांग्रेस नंदकुमार साय की छवि को भुनाने भरपूर प्रयास करेगी।

बता दें कि नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर 1 मई को ही कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस में आते ही सरकार ने साय को हाथों हाथ लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर बड़े कार्यक्रम में साय नजर आ रहे हैं। साय भाजपा में तीन बार के सांसद और तीन बार के विधायक हैं।

वे अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष रहने के अलावा छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। भाजपा में कथित उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। साय भाजपा में जब तक रहे, वे पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर देखे जाते थे। लेकिन कुछ समय से वे पार्टी में अपने स्थान को लेकर नाराज चल रहे थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!