भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवाचार की सराहना, मानव सेवा सम्मान समारोह में हुआ सेवाभावियों का सम्मान

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। जिला केसीजी के दो दिवसीय प्रवास में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उनके इस पूरे दौरे में पीएम मोदी के सूत्र वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास साफ नजर आया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के आम और खास लोगों से मुलाकात कर उनके विचार जाने व भाजपा का विचार भी साझा किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित मानव सेवा सम्मान समारोह में खैरागढ़, छुईखदान और गंडई के जैन एवं मुस्लिम समाज अल्प संख्यक वर्ग के श्रेष्ठ मानव सेवा , प्रकृति सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

इन्हें मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया
खैरागढ़ जैन समाज से दुलीचंद जैन ,हुकुमचंद मुणोत, मुस्लिम समाज से शमशुलहोदा खान, जहीन खान , शबाना बेगम, सुहैल खान, रिजवान मेमन, नवाब खान, जुनैद खान आवेश खान, शाकिर खान, खलील कुरैशी
छुईखदान जैन समाज से सुभाष सांखला, मुस्लिम समाज से मेहताब खान, शेख निजामुद्दीन और गंडई से गौतम चंद जैन व अन्य सेवाभावी लोगों को मानव सेवा, निःस्वर्थ समाज सेवा, कोविड काल के दौरान निर्भीक हो कर शवों की मैय्यत (अंतिम संस्कार) जैसे सेवा कार्यों, प्रकृति पर्यावरण सेवा संरक्षण कार्यों, निशुल्क शिक्षा सेवा जैसे समाज को मजबूत बनाने सही दिशा देने वाले कार्यों के लिए सम्मानीत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद ने जिला अल्प संख्यक मोर्चा के नवाचार की सराहना करते हुए सबका साथ लेते हुए, सबका विकास को आगे लाते हुए सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास से सकारात्मक व शानदार पहल बताया ।

इनकी रही मौजूदगी
समारोह में छत्तीसगढ अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जनाब शकील अहमद, पूर्व विधायक कोमल जंघेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, नरेंद्र बोथरा, फारुख मेमन, टीके चंदेल , विकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विनय देवांगन, आयशा सिंह, ललित चोपड़ा, प्रीति यादव, गिरजा चंद्राकर, सुनीता बाघमार, किरण गुप्ता, श्रीमती कोठले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम संयोजन में इनकी रही अहम भूमिका
मानव सेवा सम्मान समारोह इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रूप से जिलाध्यक अल्प संख्यक मोर्चा नवनीत सतीष जैन , महामंत्री अजय छाजेड़ ,अयूब सोलंकी, शानू खान शहर अध्यक्ष धर्मेंद सांखला , महेंद्र वैध, नितिन कोटरिया , आदेश पारख , महावीर जैन सहित पूरे अल्प संख्यक मोर्चा परिवार ने किया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!