बड़ी खबर : नहीं रहें विधायक देवव्रत सिंह, हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहें विधायक देवव्रत सिंह हार्ट अटैक से निधन
File Photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे के आसपास की यह घटना है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

#दिवाली_2021 की ठीक सुबह जब सभी दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निधन की अप्रिय खबर ने सभी को खिन्न कर दिया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!